{"_id":"67bb74a3cb1f1fa90c0dcd57","slug":"baitalpur-reached-semi-finals-by-defeating-tamkuhiraj-4-1-deoria-news-c-208-1-deo1004-147842-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमकुहीराज को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा बैतालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमकुहीराज को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा बैतालपुर
Mon, 24 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कनकपुरा के गेंदाखेली में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी। संवाद
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र के कनकपुरा के गेंदाखेली मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मैच तमकुहीराज और बैतालपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में तमकुहीराज को 4-1 से हराकर बैतालपुर की टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सोमवार को पथरदेवा व पडरौना तथा बैतालपुर व बेलवनिया के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी।
रविवार को निर्धारित समय में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बैतालपुर के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। खेल के पहले हॉफ के 16वें मिनट में बैतालपुर के नौ नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल के 25वें मिनट में तमकुहीराज की टीम ने जवाबी गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली। इसके कुछ देर बाद ही बैतालपुर ने एक गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। खेल के दूसरे हॉफ में बैतालपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अधिकांश समय गेंद तमकुहीराज के गोल पोस्ट के इर्द-गिर्द मड़राती रही। दूसरे हॉफ के 32 वें और 38 वें मिनट में बैतालपुर की टीम ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर मैच को 4-1 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच का शुभारंभ पूर्व प्रधान मुन्नू बाबू, प्रधान प्रतिनिधि राकेश प्रसाद, कमलेश शाही, प्रमोद सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक मुकेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कमेंट्री संदीप शर्मा व निर्णायक का कार्य प्रद्युमन्न कुशवाहा ने किया। गोल जज की भूमिका में प्रमोद सिंह व माइकल रहे। लाइन मैन का काम अभिषेक व वसीम ने किया। इस दौरान अभिषेक, कुलदीप, आकाश, दुर्गेश, विक्की, शुभम, ऋषु, विवेक, अंकित, दिलीप, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।