फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bad condition of parishdiya school

दुर्दशा के शिकार हैं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय

Sun, 27 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bad condition of parishdiya school
दुर्दशा के शिकार हैं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

- नहीं हो रहा सुधार, कुल 28 शिक्षकों में तीन 31 मार्च को हो जाएंगे सेवानिवृत्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरा बरहज एवं देवरिया नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय संसाधनों के अभाव में दुर्दशा झेल रहे हैं। कुल 28 अध्यापकों, 32 शिक्षामित्र एवं नौ अनुदेशकों के भरोसे यह विद्यालय चल रहा है। जबकि इनमें करीब चार हजार से अधिक यहां नामांकित छात्र हैं। शासन एवं प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से यहां शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। खास बात तो यह है कि इनकी दशा सुधारने के लिए जिम्मेदारों की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

नगर क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की दशा और दिशा को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्राइवेट विद्यालयों से नजदीक होने एवं नगर क्षेत्र में स्थित होने से यहां छात्रों का नामांकन बढ़ाना चुनौती के समान है। देवरिया नगर क्षेत्र में वर्तमान में कुल 21 विद्यालय हैं। 23 शिक्षक 32 शिक्षामित्र, अनुदेशक नौ के जिम्मे ही इनके संचालन की जिम्मेदारी है। वहीं गौरा बरहज क्षेत्र में पांच विद्यालय, पांच शिक्षक, 15 शिक्षामित्र एवं पांच अनुदेशकों की तैनाती है। 31 मार्च को नगर क्षेत्रों के तीन शिक्षक सेवानिवृत्त जाएंगे। वर्ष 1993 के बाद से ही यहां अध्यापकों की तैनाती बंद है। अध्यापकों की कमी के चलते यहां एक ही शिक्षक या शिक्षामित्र व अनुदेशक के भरोसे पठन-पाठन चलने से शहरी क्षेत्र के अधिकांश अभिभावक भी यहां की गुणवत्ता देखकर अपने पाल्यों का नामांकन कराने में रुचि नहीं रखते हैं। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानचंद मिश्रा ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षकों को बुलाकर पठन-पाठन पूरा कराया जा रहा है। वर्ष 2011 के बाद कोई नया अध्यापक नहीं आया है। इसके पहले ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ अध्यापकों को नगर क्षेत्र में रखा गया था। उच्चाधिकारियों को समस्या से कई बार अगवत कराया गया है। उधर, बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed