फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   baba raghawdas jayanti celebrated

बाबा राघवदास की जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी

Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
baba raghawdas jayanti celebrated
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज में आयोजित जंयती समारोह को संबोधित करते गणमान्य और पुरस्कृत मेधावी छ - फोटो : DEORIA
बाबा राघवदास की जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन

बीआरडी पीजी और इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जयंती कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाबा राघवदास की 125वां जयंती समारोह रविवार को बीआरडीपीजी और इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज की पत्रिका के विमोचन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि बाबा राघवदास जी व्यक्ति नहीं विचार थे। संचार अभाव के बावजूद महाराष्ट्र के पुणे से चलकर पूर्वांचल को कर्मभूमि बनाया। यहां अनेकों शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। सांसद ने कॉलेज में बड़ा पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एवं डीडीयू के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. अनंत मिश्र ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद समाज में श्रद्धेय पुरुष और महिला का अभाव दिख रहा है। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने की। प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्र ने कॉलेज का परिचय रखा। महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण में निधि मद्धेशिया प्रथम, रेनू यादव द्वितीय एवं अन्वेषा शुक्ला तृतीय, पोस्टर में अमीषा शर्मा प्रथम, रोशनी विश्वकर्मा द्वितीय, निबंध में दृष्टि पाठक प्रथम, प्रियंका जायसवाल द्वितीय एवं अंकिता तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों को पुरस्कृत करने के साथ ही मंजू त्रिपाठी को बाबा राघवदास पर शोध पत्र पूरा करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. महेंद्र पांडेय, डॉ. महेश्वर सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. कमलापति, डॉ. एमबी शाही, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. बीके ओझा, डॉ. अनिल द्विवेदी, रमाशंकर सिंह आजाद, अमर सिंह, डॉ. डीएन मणि त्रिपाठी, डॉ. भावना सिन्हा, अवधेश चौबे, त्रिवेणी नाथ तिवारी, शंभू नाथ मिश्र, गंगा यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद के अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य गण को भी सम्मानित किया गया। उधर, बीआरडी इंटर कॉलेज में प्रबंधक अशोक मणि, प्रधानाचार्य रमेश सिंह की देखरेख में जयंती समारोह मनाया गया।
विज्ञापन

फोटो समाचार
धूमधाम से मनाई गई बाबा राघवदास की जयंती
125वीं जयंती पर मेधावियों का किया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में बाबा राघवदास की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जहां मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि परमहंस बाबा राघवदास मानव सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जयंती समारोह में मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर राजवंत राव, पीठाधीश्वर आंजनेय दास, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अश्वनी मिश्र आदि ने बाबा राघवदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। नैंसी मिश्रा, दिव्या पांडेय ने सरस्वती वंदना जबकि मधु मिश्रा, निधि शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरयू की पावन धरती संत-महात्माओं की तपोस्थली रही है। ज्ञान प्राप्त करने के बाद परमहंस बाबा राघवदास ने जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। देश की आजादी, भूदान आंदोलन आदि में उनका समर्पण आज भी इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। कार्यक्रम को पूर्व कुलपति रजनीकांत पांडेय, प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, डॉ. विजय प्रकाश पांडेय, अमरेश त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ. महंथ प्रसाद कुशवाहा, डॉ. शिवानंद गुप्त, ओमप्रकाश शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार मिश्र, दर्शना श्रीवास्तव, अमृता त्रिपाठी, विनीत पांडेय, उमेश, राकेश सिंह, सूरज प्रकाश गुप्त, आभा मिश्रा, अरविंद पांडेय, विनय तिवारी, मंजू यादव, संजय सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अविकल शर्मा, अनुज, अब्दुल हसीब, रमाकांत पांडेय, जगदीश यादव, सावित्री राय, जनार्दन बर्नवाल, झब्बू मिश्र, देवचंद सोनकर, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, ईश्वरचंद आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित
बरहज। बाबा राघवदास के जयंती समारोह पर पूर्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में गणेश कुमार पांडेय, अनूप कुमार गुप्त, आशुतोष गुप्त, विपक्ष में रोमी वर्मा, विदिशा सिंह, अंकिता पाठक, मेंहदी प्रतियोगिता में निशा पाठक, पूनम गुप्ता, वंदना कुमारी, अफरोज जहां, कंचन यादव, पोस्टर में अंकिता विश्वकर्मा, चंदा, शुभम कुमार, प्रकाश पांडेय, जबकि निबंध प्रतियोगिता में खुशी मद्धेशिया, अंकिता मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा, खुशबू सोनकर, वहीं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नैंसी, दिव्या, मधु, निधि शर्मा, अंकिता और प्रिंसी तिवारी को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed