फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ayush was kidnapped for ransom; one accused arrested from Mau.

Deoria News: फिरौती के लिए हुआ था आयुष का अपहरण, एक आरोपी मऊ से गिरफ्तार नोट

Fri, 02 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ayush was kidnapped for ransom; one accused arrested from Mau.
पुलिस की पूछताछ में मिले अहम सुराग, बदमाशों ने आयुष को छोड़ने से पहले अंगूठी, माला, ब्रेसलेट छीनी थी
विज्ञापन

अपहर्ताओं ने 35 से 40 हजार क्रिप्टो करेंसी मांगने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के चर्चित आयुष अपहरण कांड में शामिल आरोपी अभिषेक चौहान को पुलिस ने बुधवार देर रात मऊ जिले के थाना रानीपुर के चाल्हा गांव से गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ता आयुष से 35 से 40 हजार यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) मांग रहे थे लेकिन पुलिस का दबाव पड़ने पर गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे के पास छोड़कर भाग गए थे। आरोपी अभिषेक से पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य गुर्गों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अगवा किए जाने के समय गिरा आयुष का मोबाइल फोन भी पुलिस को अभी नहीं मिला है। अपहर्ताओं ने आयुष को छोड़ने से पहले उसकी हीरे की अंगूठी, माला और सोने का ब्रेसलेट निकलवा लिया था।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के आयुष सिंह (24) ने महुआडीह चौराहे पर मकान बनवा लिया है। सोमवार को क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे पर बाइक में हवा भराते समय चार पहिया वाहन सवार छह बदमाशों ने आयुष को अगवा कर लिया था। अपहरण कांड के खुलासा के लिए पुलिस की चार टीमों को सक्रिय किया गया। सख्ती की चलते बदमाश मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे गोरखपुर शहर के पैडलेगंज चौराहे के पास आयुष को छोड़ दिए। आयुष से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और उसके करीबी साथी रहे हैं। हालांकि कुछ का तार दूसरे जिले के अपराधियों से भी जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस अभी भी संदिग्ध युवकों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार की देर रात आयुष से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मऊ जिले के थाना रानीपुर के चाल्हा गांव के रहने वाले अभिषेक चौहान (23) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। घरवालों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने आयुष के हाथ से हीरे की अंगूठी, सोने की माला, सोने का ब्रेसलेट निकलवा लिया। इनकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। आयुष ने परिजन को बताया कि अपहरण के समय उसका मोबाइल छिटक कर नीचे गिर गया। मोबाइल साथ रहा होता तो बदमाश जबरन उसके खाते से रुपये भी ट्रांसफर करा लेते। अपहरण में प्रयुक्त चार पहिया वाहन का भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हालांकि चर्चा है कि यह वाहन थानाक्षेत्र के ही एक गांव के एक शख्स का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस को मिले सुराग
मऊ जिले से गिरफ्तार आरोपी अभिषेक ने पुलिस की पूछताछ में अपने साथियों का नाम बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने यह भी बताया कि अपहरण का उद्देश्य फिरौती था। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों का तार आरोपी अभिषेक चौहान से जुड़ा है। अभिषेक भी आयुष से अपने साथियों के साथ कई बार मिल चुका है। आयुष से जुड़े कुछ और युवक भी पुलिस की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
---------------
शातिर बदमाश हैं आयुष के अपहर्ता
आयुष अपहरण कांड में शामिल बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आ रहा है। आयुष के अपहरण के अलावा कई और मामलों में इनके विरुद्ध मामले दर्ज हैं। करीब दो साल पहले हुए आयुष के अपहरण में भी इनका हाथ है। इनके तार अब कई जिलों के अपराधियों से भी जुड़ने लगे हैं। क्रिप्टो करेंसी और फ्रॉड करके की गई अकूत कमाई की चमक से प्रभावित होकर आयुष की तरह ही जल्द अमीर बनने की बड़ी चाहत में जिले के अलावा कई और भी जिलों के मनबढ़ युवक आयुष के संपर्क में थे। अब सारी परतें एक-एक करके खुल रही हैं। आयुष ने घटना के पीछे साजिश रचने वाले कुछ ऐसे लोगों का भी नाम बताया है जो आयुष से जुड़े थे। पुलिस की जांच इन बिंदुओं पर भी है। सवाल यह भी है अपहरण के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की हर गतिविधि की सटीक जानकारी आरोपियों तक पहुंचाने वाले वे कौन युवक थे जो बदमाशों की फोन या मैसेज से मदद कर रहे थे।

----------
कोट
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। - संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed