फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ayan got silver medal in Taekwondo Championship

Deoria News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आयान को सिल्वर मेडल

Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ayan got silver medal in Taekwondo Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खुखुंदू का आयान राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कटक में हिस्सा लेकर पांच प्रांतों को पराजित कर सिल्वर मेडलिस्ट बन गया। आयान के राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडलिस्ट बनने पर गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ओडिशा के अंतरराष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक में आयोजित चौथे नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में देवरिया जनपद के खुखुंदू निवासी आयान ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक पर कब्जा जमा लिया। आयान ने पांडिचेरी को 5-2, पश्चिम बंगाल 12-3, बिहार 10 -6, नागालैंड को 4-1 और दिल्ली 11-5 की अंतर से पराजित करते हुए सिल्वर मेडलिस्ट बन गया। इस जीत पर आयान के पिता लियाकत अहमद ने कहा कि उनके बेटे को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने में विद्यालय परिवार का बड़ा योगदान है। उसने गांव, जनपद और मंडल के साथ देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि आयान के कोच माधव वर्मा ने उसके अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचाना और आगे ले जाने का सपना दिखाया। वह सपना आज पूरा हो गया। इस उपलब्धि पर जनपदीय कोच गिरीश चंद्र सिंह, देवरिया के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव जय जायसवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed