{"_id":"687bdb8d050273e31804b626","slug":"awareness-rally-held-under-sarva-shiksha-abhiyan-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158669-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
Sat, 19 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। विकास खंड अंतर्गत स्थित मदरसा शेख शाहबजादा नारायणपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत शैक्षणिक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय व प्रधानाचार्य वजीर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली मदरसा परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों से गुजरते हुए चौराहा होकर वापस लौट कर समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों के हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे। पीछे-पीछे पिकअप गाड़ी पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो, शिक्षा एक सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है, आदि नारे लगा रहे थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा का महत्व हर समय रहा है। सरकारी स्कूलों और मदरसों में बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पुस्तकें, निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमें अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षक अब्बास अली, नंदलाल यादव, नजीर अहमद, राजा अहमद, गुलाम अहमद, मोहम्मद नसीमुद्दीन, ताहिरा खातून, अफरीना खातून, सगीर अहमद, एजाज अहमद, अब्दुल वाहिद, राधेश्याम गुप्ता, शेर मुहम्मद आदि मौजूद रहे।