{"_id":"62a23a6647ba971a672e384f","slug":"awared-about-environment-conservation-deoria-news-gkp43979786","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के तहत पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. वाचस्पति द्विवेदी, रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय, मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. नाजिश बानो, हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंशा देवी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रेश बारी एवं डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्त के साथ स्वयंसेवकों ने परिसर में पीपल, कदम, लीची, अशोक, अमरूद एवं बादाम आदि के पौधे लगाए। मौके पर सभी ने इनके संरक्षण की जिम्मेदारी एवं संकल्प भी लिया। गोष्ठी में डॉ. बृजेश पांडेय ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए उसमे वृक्षों की भूमिका को इंगित किया। डॉ. वाचस्पति द्विवेदी ने पर्यावरण को दूषित करने वाले घटकों के बारे में बताते हुए उसे कम करने की बात कही। डॉ. नाजिश बानो ने अपने आसपास जो भी वृक्ष हैं उनके संरक्षण करने पर जोर दिया। इस दौरान स्वयसेवकों में पलक मिश्रा, रिमझिम मिश्रा, अलका शर्मा, कृष्ण प्रताप गौड़, माधुरी चौहान, सबा परवीन, शिवांगी रौनियार, वंदना वर्मा, रिंकी यादव, अभिषेक, रश्मि मिश्रा आदि मौजूद रहीं।