{"_id":"66282000d6edbd4ffd069bc4","slug":"avoid-heat-stroke-dr-amarnath-deoria-news-c-208-1-deo1004-124034-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक से बचे : डॉ. अमरनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक से बचे : डॉ. अमरनाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आरोग्य भारती देवरिया की तरफ से नगर पंचायत पथरदेवा में मंगलवार को एक निजी चिकित्सालय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्मी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अमरनाथ पांडेय ने बताया कि ज्यादा गर्मी से हीट स्ट्रोक हो जाता है। इसमें शरीर का तापमान लगभग 104 डिग्री फारेनहाइट हो जाता हैं। इससे सिर में तेज दर्द और चक्कर आना शुरू हो जाता है। अतः हीट स्ट्रोक से बचाना बहुत ही आवश्यक है। डॉ. पांडेय ने कहा कि यदि बहुत जरूरी कोई काम न हो तो तेज धूप में न निकलें और जरूरी काम पर निकलें तो पूरे शरीर को कपड़े से ढक कर जाएं। खानपान में चने का सत्तू, नींबू पानी, दही छाछ का प्रयोग करें।
पथरदेवा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यासीन मोहम्मद ने बताया कि गर्मी में खाने पीने की चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ज्यादा तेल मसाला वाली चीज न खाएं अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन न करें और तेज धूप से बचें व स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. धनंजय द्विवेदी, डॉ. नजीर, परशुराम गिरी, अरुण शर्मा, हरेंद्र मधेशिया, पवन आदि लोग उपस्थित रहे।