Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Avdhesh Becomes 'Rudrapur Mahotsav Kesari'

Deoria News: अवधेश बने रुद्रपुर महोत्सव केसरी

Tue, 17 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Avdhesh Becomes 'Rudrapur Mahotsav Kesari'
रुद्रपुर खेल महोत्सव में कुश्ती लड़ते प्रतिभागी
रुद्रपुर। एसडीएस इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे रुद्रपुर खेल महोत्सव में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में तिवई गांव के अवधेश यादव ने विराज यादव को चित कर रुद्रपुर महोत्सव केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

45 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में बिरवा गांव के रणजीत यादव ने इंदुपुर के पवन यादव को पटकनी देकर स्वर्ण पदक जीता। पवन को रजत पदक मिला। 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में नकइल के रुदल सिंह ने सरहसबह के राहुल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

राहुल को रजत और नन्हे को कांस्य पदक मिला। 65 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में करमेल बनरही के राज यादव ने सरहसवह के विशाल यादव को चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विशाल को रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक जयप्रकाश निषाद ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल विधा है। यह युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस दौरान आयोजन समिति के विश्व विजय निषाद, राजू यादव, राजीव गुप्ता, संगम धर द्विवेदी, जितेंद्र गुप्ता और कर्मवीर सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed