{"_id":"6898e030e075b25d060566fe","slug":"auto-driver-attacks-passengers-with-companions-deoria-news-c-208-1-deo1009-160591-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑटो चालक ने साथियों के साथ यात्रियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑटो चालक ने साथियों के साथ यात्रियों पर किया हमला
Sun, 10 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग के पास वीडियो बनाने से नाराज ऑटो चालक ने रविवार की रात करीब नौ बजे साथियों को बुलाकर बिहार के कुछ यात्रियों की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान सिवान का रहने वाला 26 वर्षीय हिमांशु कुमार पांडेय घायल हो गया। जबकि अन्य को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोपियों पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। बिहार प्रांत के सिवान का रहने वाला हिमांशु कुमार पांडेय अपन पांच साथियों के साथ रविवार को किसी कार्यवश भटनी आया था। सभी सिवान जाने के लिए भटनी स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। जब गोदान एक्सप्रेस नहीं आई तो हिमांशु स्टेशन से बाहर आकर एक ऑटो चालक से सिवान जाने के लिए कहा। चालक ने इन्कार कर दिया। फिर हिमांशु ने कहा कि ठीक है फिर मैरवा तक लेकर चलो। इस पर चालक तैयार हो गया।
पुलिस का कहना है कि इसके बाद हिमांशु ऑटो का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच चालक सभी को लेकर चलते-चलते रास्ते से मोबाइल से फोन कर पांच-छह दोस्तों को मुजुरी बुजुर्ग के पास बुला लिया। वहां पहुंचे दोस्तों के साथ चालक ने मिलकर यात्रियों को खींचकर पिटाई करने लगे। प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।