फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   auditorium income less

आमदनी अठन्नी की, खर्चा रुपैया

Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
auditorium income less
टाउनहाल स्थित प्रेक्षागृह।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
आमदनी अठन्नी की, खर्चा रुपैया
विज्ञापन

नया सवेरा योजना से 4.21 करोड़ रुपये कर्ज लेकर बना है ऑडिटोरियम
साल भर में प्रेक्षागृह ने कमाए 3.18 लाख रुपये, खर्च साढ़े पांच लाख से अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिस ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) के नामकरण पर विवाद चल रहा है, दरअसल, वह नगर पालिका के लिए घाटे का सौदा बन गया है। आमदनी करीब तीन लाख रुपये सालाना है और खर्च साढे़ पांच लाख से अधिक। नगर पालिका समय से ऑडिटोरियम का बिजली बिल भी नहीं भर पा रही है।
आमदनी की मंशा पालकर हुक्मरानों ने ऑडिटोरियम निर्माण की कवायद शुरू की। वर्ष 2016 में स्थानीय नेताओं की पहल पर शासन से नया सवेरा योजना के तहत 4.21 करोड़ उधार लिए गए। उम्मीद थी कि ऑडिटोरियम की आय से नगर में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तक की आमदनी से मंशा पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर पालिका को ऑडिटोरियम की बुकिंग से तीन लाख 28 हजार रुपये आमदनी हुई थी। इस साल 14 जून से अब तक 12 बुकिंग से करीब तीन लाख 18 हजार रुपये आय हुई है। अगले वित्तीय वर्ष में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए मिले कर्ज की कटौती राज्य वित्त से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
यह है ऑडिटोरियम के रख-रखाव का खर्च
ऑडिटोरियम के रख-रखाव में नगर पालिका की ओर से दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनका मानदेय करीब 16 हजार रुपये है। हर माह बिजली बिल 22 हजार के लगभग आता है। 20 से अधिक एसी लगे हैं। जेनरेटर, एसी, प्रकाश मेंटिनेंस खर्च औसत 10 हजार रुपये महीना मानें तो सालाना खर्च पांच लाख 76 हजार रुपये होंगे, जो आमदनी से ढाई लाख अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
राज्य वित्त से दस किस्त में चुकता होगा कर्ज
नया सवेरा योजना में लिए गए उधार की कटौती नगर पालिका को मिलने वाले राज्य वित्त से होगी। शासन स्तर से इस कर्ज की वसूली दस किस्तों में की जाएगी। नगर पालिका की ओर से योजना में मिले धन की खपत पूरी करने के बाद कटौती शुरू हो जाएगी।

कोट
ऑडिटोरियम निर्माण का काम पहले कुछ अधूरा था फिर भी बुकिंग हो रही थी। अब ऑडिटोरियम पूरी तरह व्यवस्थित हो चुका है। पहले के मुकाबले बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed