{"_id":"69595c94c81d94a5a501b84e","slug":"audio-of-extortion-from-gram-panchayats-in-the-name-of-officers-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171664-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अफसरों के नाम पर ग्राम पंचायतों से वसूली का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अफसरों के नाम पर ग्राम पंचायतों से वसूली का ऑडियो वायरल
Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। जिले के अफसरों को देने के नाम पर ग्राम पंचायतों से हर माह 700 रुपये वसूली करने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो सलेमपुर ब्लॉक के बीडीओ, लिपिक और एक ग्राम पंचायत सचिव के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वायरल ऑडियो में प्रति पंचायत से हर महीने 700 रुपये भेजने की बात कही जा रही है। बातचीत करने वाले सचिव के पास सात ग्राम पंचायतों का चार्ज है। इसके लिए एकमुश्त 3500 रुपये चंदा के रूप में भेजे जाने का भी जिक्र है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा ऑडियो सलेमपुर ब्लॉक का बताया जा रहा है। ऑडियो में स्पष्ट तौर पर यह भी सुना जा सकता है कि सचिव ने 2500 रुपये अपने बेटे के फोन-पे खाते से लिपिक के खाते में ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान लिपिक और बीडीओ बताए जा रहे व्यक्ति यह कहते सुने जा रहे हैं कि जल्दी भेजिए, जिले पर जाना है। इस कथन के बाद पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि यदि यह ऑडियो सही है तो यह पंचायत व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।