{"_id":"67f962a7f5ad5b08970e0544","slug":"attempts-had-been-made-to-kill-ram-murat-twice-before-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151343-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहले भी दो बार हो चुकी थी राममूरत की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहले भी दो बार हो चुकी थी राममूरत की हत्या की कोशिश
Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोली। कीर्तन गायक 55 वर्षीय राममूरत चौहान की हत्या के सात दिन बीत चुके है, मगर पुलिस किसी भी हत्यारोपी को पकड़ नहीं पाई है।
परिजन बार-बार थानाध्यक्ष से आरोपियाें को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पत्नी मधुरानी का कहना है कि पति राममूरत को मारने के लिए बदमाश कई दिनों से पीछे पड़े थे। दो बार कोशिश भी कर चुके थे।
राममूरत की पत्नी मधुरानी का कहना है कि पति की हत्या के लिए मार्च के प्रथम सप्ताह और दूसरी बार पचफेड़वा-कठिनइया-इजरही के बीच शहर से पीछा करते हुए दो बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की थी।
सड़क पर आवाजाही के कारण हत्यारोपी मकसद में कामयाब नहीं हो पाए थे। घर आकर राममूरत ने पत्नी और बहू को इस बात की जानकारी दीथी।
पत्नी ने बताया कि इसके बाद पति ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। ऐसे में पति रास्ता बदल-बदल कहीं आते-जाते थे।
विज्ञापन
बता दें सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी राममूरत चौहान पांच मार्च की शाम को देवरिया नगर पालिका परिषद के मंदिर में कीर्तन में गाने गए थे।
कीर्तन समाप्त होने के बाद रात करीब नौ बजे साथी मोतीलाल गुप्ता को रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित उनके आवास पर छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
धमउर गांव से 500 मीटर आगे पोखरे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात हमलावरों ने राममूरत को गोली मार दी थी। गोली राममूरत के सीने में लगी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अब तक इस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।