फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attempt to Crush Kotwal 5 Arrwsted

कोतवाल को कुचलने का प्रयास, पांच तस्कर गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to Crush Kotwal 5 Arrwsted
एसपी डॉ श्रपति मिश्र ने लग्जरी गाडियो से अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया। - फोटो : DEORIA
कोतवाल को कुचलने का प्रयास, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर ओवरब्रिज पर पुलिस टीम ने की थी घेराबंदी
पांच लग्जरी वाहनों से पकड़ा गया 17.28 लाख का शराब
सोनीपत से सिवान लेकर जा रहे थे शराब, कई नंबर प्लेट मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस ने पुरवा चौराहे पर घेराबंदी कर पांच लग्जरी वाहनों से 17.28 लाख की क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया है। तस्करों ने कोतवाल को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन एक सिपाही की सतर्कता से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया।
देवरिया के रास्ते अवैध शराब तस्करी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली कि पांच लग्जरी वाहनों से तस्कर हरियाणा निर्मित शराब लेकर सिवान जा रहे हैं। पुलिस पुरवा चौराहे पर घेराबंदी कर दी। उधर गौरीबाजार पुलिस भी अलर्ट हो गई। ब्रेजा, टाटा नेक्सा, क्रेटा, स्विफ्ट डिजायर, जायलो कार से आ रहे तस्कर पुरवा चौराहे पर पुलिस की नाकेबंदी देखकर घबरा गए। कोतवाल पर एक चालक ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, वहां मौजूद एक सिपाही ने डंडे से वाहन के शीशे पर वार किया तो वाहन रुक गया और बाल-बाल कोतवाल बच गए। इस दौरान दो वाहन चालक मोड़कर गोरखपुर की ओर भागने लगे। एक वाहन को गौरीबाजार पुलिस और दूसरे वाहन को खोराराम रोड पर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पांचों वाहनों से 17.28 लाख का 127 पेटी क्रेजी रोमियो शराब मिला। वाहनों पर लिखे गए नंबर लखनऊ, बिहार और हरियाणा का था, वाहनों में कई नंबर प्लेट भी मिले। बरामद वाहन और शराब की कीमत पुलिस ने 35.28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालकों की पहचान बागपत जिले के सिरसली गांव निवासी बृजपाल, मुजफ्फरनगर जिले के मिंट काली गांव निवासी बिट्टू, रोहतक जिले के दीप कालोनी निवासी दीपक शर्मा, नवनंद गांव (रोहतक) निवासी प्रवीण, झज्जर जिले के बराई गांव निवासी संदीप प्रताप के रूप में पहचान की। पूछताछ में चालकों ने बताया कि सोनीपत से सिवान तक वाहन में शराब भर कर पहुंचाने के लिए मोटी रकम मिलती है। रास्ते का लोकेशन मोबाइल के जरिए मिलती है और सिवान में मौजूद व्यक्ति को गाड़ी सौंप दी जाती है।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पुलिस नहीं रोकती
जिले के बॉर्डर चेक पोस्ट मेहरौना में तैनात पुलिसकर्मी शराब से भरे वाहनों को लेकर जाने वाले चालकों को नहीं रोकते हैं। पुलिस की गिरफ्तार में आए चालक दीपक शर्मा ने बताया कि दूसरी बार शराब लेकर देवरिया के रास्ते जा रहा था। बॉर्डर पर पुलिस रोकती नहीं है। रास्ते में चालक वाहनों का नंबर प्लेट बदल लेते हैं। एक गाड़ी पर गोरखपुर का नंबर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा जाएगी पुलिस टीम
अभी तक देवरिया में जितना भी शराब बरामद हुआ है। सभी शराब हरियाणा का क्रेजी रोमियो है। एसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस टीम जाएंगी और क्रेजी रोमियों कंपनी से वार्ता कर तस्करी रोकने में सहयोग मांगेगी। इसके अलावा गिरफ्तार चालकों से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों को भी सर्च करेगी।
10 हजार का एसपी ने दिया इनाम
अवैध शराब लेकर जा रहे चालकों को गिरफ्तार करने वालों में कोतवाल अरुण मौर्या, दरोगा मनोज कुमार, अनिल यादव, स्वाट टीम प्रभारी संतोष सिंह, सर्विलांस प्रभारी घनश्याम सिंह, अमरनाथ सोनकर, मोहम्मद हासिम, कांस्टेबल योगेंद्र प्रसाद, सुदामा, अरुण खरवार, संतोष यादव, धनंजय श्रीवास्तव, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र, वर्मा प्रजापति, संजय यादव, सोनू यादव, योगेंद्र चौहान, राहुल चौधरी, ममता यादव, गुड़िया यादव, अनीता सिंह शामिल रहीं। एसपी ने दस हजार इनाम देने की घोषणा की।

चोरी के वाहन होने का संदेह
एसपी ने बताया कि शराब तस्करी में पकड़ी गई पांचों वाहन अभी ट्रेस नहीं हो सके हैं। चोरी का वाहन होने का संदेह जताया जा रहा है। एआरटीओ को वाहनों का नंबर जांच के लिए दिया गया है। चेचिस नंबर से इसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed