{"_id":"68a8c2d88ef87f5d5b0fc720","slug":"attempt-to-convert-a-girl-by-kidnapping-her-deoria-news-c-208-1-deo1010-161445-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती को अगवाकर धर्मांतरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती को अगवाकर धर्मांतरण की कोशिश
Sat, 23 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/मदनपुर। मदनपुर कस्बे में शुक्रवार को एक युवती को अगवा और जबरन धर्मांतरण कराने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
पीड़िता को परिजनों ने पुलिस की मदद से आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता के परिवार वालों का आरोप है कि बेटी की सहेली ने उसे अपने घर बुलाकर साजिश के तहत भाई से शादी कराने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई।
जब परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने विरोध करने पर धमकाया और मारपीट की कोशिश की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मुक्त कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों नी अपहरण, जबरन धर्मांतरण और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस बावत क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।