{"_id":"656a1b5e6017fb739e033406","slug":"attacking-with-a-knife-deoria-news-c-208-1-deo1003-14133-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने चाकू से वार कर मजदूर को किया घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने चाकू से वार कर मजदूर को किया घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा
Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार थाना क्षेत्र का मामला, फूल तोड़ने के पुराने विवाद में दिया घटना को अंजाम
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पांडेय भिसवा गांव के पास फूल तोड़ने के पुराने विवाद से खार खाए मनबढ़ युवकों ने घर जा रहे मजदूर पर लाठी, डंडे और चाक़ू से वार कर घायल कर दिया। लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पांडेय भिसवा गांव निवासी सूर्यभान 55 पुत्र भूटेली के घर कुछ युवक बृहस्पतिवार को फूल तोड़ने गए थे। मनबढ़ युवकों ने बिना पूछे फूल तोड़ लिया। इस पर सूर्यभान के घर के लड़कों ने उनसे फूल तोड़ने का कारण पूछा तो वे युवक नाराज हो गए और गाली देने लग। इसे लेकर युवकों में कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सूर्यभान बैतालपुर डिपो में मजदूरी कर देर शाम घर जा रहे थे।
वह गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि लाठी डंडा व चाकू से लैस कुछ मनबढ़ युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भागने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने दो युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। घायल सूर्यभान का इलाज मेडिकल काॅलेज देवरिया में चल रहा है। थानाध्यक्ष डीके मिश्रा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।