फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on youth

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर हमला

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
attack on youth
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे युवक पर हमला
विज्ञापन

बरहज। मांगलिक कार्यक्रम से शनिवार की रात घर लौट रहे पैना निवासी मुकेश सिंह पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल मुकेश का इलाज कराने के बजाय रात भर थाने में बैठाए जाने की बात सामने आ रही है।

पैना के बीच पट्टी निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात वह गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। भोजन के बाद वापस घर आ रहा था। इसी बीच घात लगाए करीब चार की संख्या में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उनका यह भी कहना है कि सभी ने धारदार हथियार, लाठी-डंडा आदि से हमला कर घायल कर दिया। जबकि गले से सोने की चेन भी उड़ा दिया। मुकेश के परिजनों का कहना है कि पुलिस गंभीर रुप से घायल मुकेश को इलाज की जगह थाने में बैठाए रखी। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने इलाज कराया। परिजन मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मुकेश सिंह की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जबकि दूसरे पक्ष ने गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed