फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attack on Congress office in Bihar condemned

Deoria News: बिहार में कांग्रेस कार्यालय पर हमले की निंदा

Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Attack on Congress office in Bihar condemned
देवरिया। बिहार के पटना में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने की उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयदीप त्रिपाठी ने कड़ी निंदा की है। कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कलंकित किया है, जिसका जवाब बिहार की जनता देगी। उन्होंने कहा कि पटना का कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी निकली थी, जहां देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अंतिम सांस ली थी। उस पवित्र धरती को भाजपाइयों ने हिंसा से अपवित्र कर दिया। कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, जो साबित करता है कि पूरा घटनाक्रम भाजपा और जदयू के संरक्षण में हुआ। बिहार में राहुल गांधी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए निकले हैं, जिसमें उमड़े जनसैलाब से भाजपाई बौखला गए हैं। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि यह वहीं कांग्रेस है जो अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश का निर्माण किया। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed