{"_id":"64ac4befe5cd680c4d08ac11","slug":"ats-interrogated-for-two-hours-deoria-news-c-7-1-gkp1012-236195-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एटीएस ने की दो घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एटीएस ने की दो घंटे तक पूछताछ
विज्ञापन
पीएम-सीएम को धमकी देने का मामला
शहर में रहकर मजदूरी करता है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीएम और सीएम को जान से मारने की धमकी देने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आरोपी संजय कुमार से पूछताछ के लिए एटीएस को लखनऊ से भेजा गया। एटीएस ने करीब दो घंटे तक आरोपी से पूछताछ की है। हालांकि, मामला कुछ खास नहीं निकला है।
बता दें कि पीएम-सीएम को धमकी देने की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिया। एटीएस को भी कोतवाली के लिए रवाना कर दिया। सोमवार सुबह दो घंटे तक पूछताछ के दौरान एटीएस ने आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार जांच में संजय किसी देश विरोधी गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया है।
बताते हैं कि संजय काफी समय से शहर में रहता है और मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। वह कक्षा दसवीं पास है। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी है।