फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   astroturf pitch in stadium

Deoria News: अब एस्ट्रोटर्फ पिच पर अभ्यास कर निखरेंगे क्रिकेट खिलाड़ी

Fri, 05 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
astroturf pitch in stadium
... फोटो समाचार-
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में नई सुविधा उपलब्ध होने से पिच बनाने में होने वाली देरी से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए क्रिटिकल गैप योजना से एस्ट्रोटर्फ पिच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रतिभा को निखार सकेंगे। छात्रावास के खिलाड़ियों को लंबे समय से इस पिच के तैयार होने का इंतजार था।

स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट के बगल के हिस्से में दो नेट लगाकर खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। एक नेट पर सीमेंटेड पिच तैयार कर उसके ऊपर सिंथेटिक मैट बिछाई गई है। इसमें तीन लाख रुपये से अधिक धन खर्च हुआ है। अब इस पर खिलाड़ी हर दिन अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां संचालित क्रिकेट छात्रावास में अंडर-15 वर्ग के 25 खिलाड़ियों का नामांकन है। इसके अलावा क्रिकेट प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने के बावजूद सुबह व शाम के वक्त खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। ग्राउंड पर बनी पिच पर लगभग हर दिन मैच होने के चलते यह खाली नहीं रहता। ऐसे में ग्राउंड के उत्तर तरफ किनारे जाली लगाकर दो नेट पिच तैयार की गई है। इसमें अधिकतर समय छात्रावास के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यहां खिलाड़ी स्वयं पिच भी तैयार करते थे। इसमें उनका समय ज्यादा जाया हो जाता था। सिंथेटिक पिच के निर्माण के बाद खिलाड़ियों का समय बचेगा, वहीं, अधिक समय अभ्यास से उनका खेल भी निखरेगा।



एस्ट्रोटर्फ पिच पर गेंद नहीं होगी जल्द खराब
क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अवधेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि एस्ट्रोटर्फ पिच पर बालिंग मशीन से अभ्यास करने में खिलाड़ियों को ज्यादा सहूलियत होगी। इस पर सिंथेटिक ग्रास लगी है। इससे गेंद खराब नहीं होगी। सीमेंटेंड पिच पर मशीन वाली गेंद अक्सर खराब हो जाती है।

कोट
स्टेडियम में छात्रावास के खिलाडि़यों को समुचित अभ्यास के लिए सिंथेटिक पिच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब पूरे दिन वह यहां अभ्यास कर सकते हैं।
-राजनारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed