{"_id":"620a93cb7c3dc5672159a336","slug":"assembly-elections-22-nomination-papers-rejected-83-valid-deoria-news-gkp4269415187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : 22 नामांकनपत्र खारिज, 83 वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : 22 नामांकनपत्र खारिज, 83 वैध
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सातों विधानसभा क्षेत्रों से दाखिल 105 नामांकन पत्रों में से 22 में त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने निरस्त कर दिया।
विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से छह पर्चे, सलेमपुर से पांच, बरहज से चार, रुद्रपुर से तीन, देवरिया सदर तथा भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से दो-दो प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए। जबकि, 83 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। 16 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा। विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की जांच में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी के अब्दुल्लाह खान, जनता समता पार्टी के रणजीत विश्वकर्मा और निर्दल गुड्डू, विवेकानंद सिंह, विश्वनाथ एवं श्याम के पर्चे खारिज किए गए।
विधानसभा क्षेत्र बरहज से गिरेंद्र यादव, अजय पासवान, त्रिलोकी वर्मा एवं कृष्णचंद्र के पर्चे खारिज किए गए। विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर से मीना देवी, मुस्तफा हुसैन के पर्चे खारिज किए गए। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से केदारनाथ शर्मा व जनार्दन यादव निर्दल तथा विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से वीरसेन सिंह यादव, हेमंत निषाद एवं सुदर्शन के नामांकनपत्र को निरस्त कर दिया गया। अब विधानसभा क्षेत्र बरहज और देवरिया सदर से 12-12, रुद्रपुर तथा भाटपाररानी क्षेत्र से 11-11, पथरदेवा से 15, रुद्रपुर से 14, सलेमपुर क्षेत्र से आठ प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं।