फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ashok mishra is elected district president of gram pradhan association

अशोक मिश्र बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष

Wed, 09 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
ashok mishra is elected district president of gram pradhan association
अशोक मिश्र बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में राष्ट्रीय ग्राम पंचायती ग्राम प्रधान संगठन की बैठक बुधवार को हुई। इसमें परसिया मिश्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अशोक मिश्र को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष और रणविजय सिंह को सदर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई कार्रवाई में परसिया मिश्र के नवनिर्वाचित प्रधान के नाम का प्रस्ताव दुलहूं के प्रधान गामा यादव ने किया। ग्राम प्रधानों ने समर्थन किया। इसके बाद देवरिया सदर ईकाई के ब्लॉक अध्यक्ष के लिए रणविजय सिंह के नाम का प्रस्ताव बैरौना और असना की प्रधान ने किया। इनके नाम का भी समर्थन प्रधानों ने कर दिया। अशोक मिश्र ने कहा कि संगठन की मर्यादा में रहते हुए जनपद के नवनिर्वाचित प्रधानों के सम्मान की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा। सदर ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।
विज्ञापन

इस दौरान गामा यादव, रामजी कन्नौजिया, शेषनाथ, किताबुद्दीन अंसारी, सत्येंद्र यादव उर्फ भूलन यादव, गणेश गिरि, शंभुनाथ, संगीता यादव, राघवेंद्र यादव, विजय शंकर, लाल साहब, ममता देवी, मंजू देवी, संतोष, सरिता गिरि, रीता सिंह, रमाशंकर यादव, रबुल करीम, विनोद यादव, नरसिंह गिरि आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed