फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   As soon as the body of the soldier reached the village, there was outcry.

Deoria News: सिपाही का शव गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
As soon as the body of the soldier reached the village, there was outcry.
खुखुंदू। सुल्तानपुर में जीएसटी अधिकारी के साथ ड्यूटी पर तैनात खुखुंदू क्षेत्र के वीरपुर मिश्र गांव निवासी सिपाही हरेेंद्र प्रताप यादव (35) की शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की देर शाम को जैसे ही उनका शव पैतृक गांव पहुंचा चहुंओर चीख-पुकार मच गई। उधर, शुक्रवार रात सूचना मिलते ही परिजन सुल्तानपुर रवाना हो गए थे। परिजनों ने जीएसटी अधिकारी पर लापरवाही करने और दुर्घटना के बाद छोड़कर चले जाने से मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




वीरपुर मिश्र गांव निवासी हरेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी जीएसटी अधिकारी सुल्तानपुर के साथ लगी थी। शुक्रवार की रात में सुल्तानपुर-पकड़ी मोड़ के पास हाईवे पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी बीच एक टाटा मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पत्नी बेबी यादव, मां विद्यावती यादव, पिता मनोज यादव दहाड़े मारकर रोने लगे। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सिपाही की मौत की खबर आते ही तत्काल परिजनों को सूचना दे दी गई। शव देर शाम में आया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed