फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   As soon as Rama strung his bow, the ocean god appeared.

Deoria News: राम के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही प्रकट हुए समुद्र देव

Wed, 01 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
As soon as Rama strung his bow, the ocean god appeared.
भागलपुर। कस्बे के सब्जी मंडी बाजार में चल रही रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद, सेतु बंध रामेश्वरम की लीला का मंचन किया। यह देख पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश चन्द्र जायसवाल ने प्रभु श्रीराम की आरती में दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला की शुरूआत कराई। मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम समस्त बंदर-भालू की सेना के साथ समुद्र के किनारे आते हैं। वहीं शिवलिंग की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन

समुद्र देव से उस पार जाने के लिए रास्ता देने का विनय करते हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी समुद्र देव रास्ता नहीं देते तो श्रीराम क्रोधित होकर एक ही बार में समुद्र को सुखा देने के लिए धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। राम के क्रोध को देखकर समुद्र देव प्रकट होते हैं और बताते हैं। नल-नील नाम के दो बंदर हैं जिनके पत्थर को छूते हैं तो पानी में तैरने लगता है। नल-नील की मदद से सेतु का निर्माण होता है। पुल पार जाने के बाद अंगद को रावण से बात करने के लिए भेजते हैं। रावण, अंगद संवाद होता है। मंचन के दौरान रावण अंगद संवाद को सराहा गया। इस दौरान दशरथ साहनी, ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चन्द्र सिंह, जयचन्द यादव, गणेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed