फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bigg Boss fame Arshi announcement set fire on deoria

बिग बाॅस फेम अर्शी खान का एलान: देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे.... प्यार में अभी और जलील होना है

Fri, 28 Jul 2023 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 28 Jul 2023 12:51 PM IST
सार

अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने जनपद के एक जिम संचालक समेत चार युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को अर्शी के करीब पांच वीडियो हाथ लगे हैं। इसमें वह विभिन्न मुद्राओं में दिख रहीं हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss fame Arshi announcement set fire on deoria
अर्शी खान का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बिग बाॅस सीजन-14 की प्रतिभागी रहीं मॉडल अर्शी खान के कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। इसमें वह देवरिया के एक युवक को संबोधित करते हुए कह रहीं है कि 'प्यार में अभी और जलील होना है। चलो सन्नो, सामान पैक करो, देवरिया जाएंगे, आग भी लगाएंगे...'। वीडियो में वह युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराने की भी बात कह रही हैं। अर्शी के कई वीडियो बृहस्पतिवार शाम तक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए थे। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन


अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने जनपद के एक जिम संचालक समेत चार युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को अर्शी के करीब पांच वीडियो हाथ लगे हैं। इसमें वह विभिन्न मुद्राओं में दिख रहीं हैं। कभी सिगरेट का कश लगाते हुए गुस्से का इजहार कर रहीं हैं, तो कभी प्यार की बातें भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर जिम मालिक सहित चार पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक वीडियो में वह किसी कार में सवार हैं। हाथ में सिगरेट है। गाना बज रहा है और उसकी धुन के बीच में कह रही हैं... देवरिया जाएंगे और आग लगाएं, सामान रेडी करो। जबकि दूसरे वीडियो में शर्मा जी आइ लव यू... से शुरुआत करती हैं और कहती हैं कि आपने केस दर्ज करा दिया है। लेकिन, झूठा केस मत करना। वह यह भी कह रही है कि शादी तो होने नहीं दूंगी।

एक अन्य वीडियो में कह रही हैं- शर्मा जी, हम लखनऊ आ गए हैं। यूपी दस बार आएंगे और देवरिया हजार बार आएंगे। इस बीच वह सिगरेट का कश भी लगाती दिख रही हैं। युवक को चेतावनी दे रही हैं कि देवरिया में उसके पूरे चरित्र के बारे में बता दूंगी। तीसरे वीडियो में देवरिया-देवरिया, अभिषेक शर्मा जी कह रही हैं। कह रही हैं कि हम देवरिया आ गए हैं। प्यार में अभी कुछ नहीं हुआ है। यूपी क्या, पूरे इंडिया में प्यार में जलील होना है।

इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस सीजन-14 की प्रतिभागी और मॉडल की मैनेजर से देवरिया में मारपीट, अर्शी खुद पहुंचीं

एक वीडियो में वह कहते दिख रही हैं कि शर्मा जी ने शादी का कोई वादा नहीं किया है अगर भविष्य में कहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा वाट्सअप चैट भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इसमें काफी लंबी चैटिंग भी दिख रही है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने कहा कि कुछ वीडियो मिले हैं। इसकी जांच की जाएगी। दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान इसके बारे में पुष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed