फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrest

तस्कर गिरफ्तार, 13 मवेशी मुक्त

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
arrest
तस्कर गिरफ्तार, 13 मवेशी मुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर कस्बे के चनुकी मोड़ से पशु तस्कर को पकड़ लिया। वहीं दो पिकअप में लदे 13 मवेशी मुक्त कराए। एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। पकड़े गए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सोमवार देर रात चनुकी मोड़ निवासी छह से अधिक लोग वैवाहिक कार्यक्रम से आए। इन लोगों ने देखा कि कई पिकअप से मवेशियाें को चनुकी घाट की तरफ ले जाया जा रहा है। तस्करी का शक होने पर लोगों ने पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोप है कि मौके पर ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। लोगों के कहने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और दो पिकअप को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। आरोप है कि प्रत्येक दिन 30 से अधिक पशु लदे पिकअप इस रास्ते से बिहार जा रहे हैं। पुलिस इसे नजर अंदाज कर दे रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आठ दुधारू पशु और पांच बछड़े बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

...तो पुलिस की नाक के नीचे से हो रही है तस्करी
लार। रामजानकी मार्ग व चनुकी मोड़ के रास्ते चनुकी घाट होते हुए तस्कर बिहार में प्रवेश करते हैं। मार्ग पर तीन से चार जगह पुलिस की पिकेट लगती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस इसे देख कर भी नजर अंदाज कर देती है। पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मी तस्करों के वाहनों को रोकने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग के दौरान आएं दिन पशु मुक्त कराती है। लार में पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मिलीभगत से तस्करी होने का आरोप बेबुनियाद हैं। अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कपिलमुनि सिंह, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed