{"_id":"65020a8fcdde7282cd054554","slug":"archana-selected-in-up-under-14-football-team-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-7098-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपी अंडर-14 फुटबॉल टीम में अर्चना चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपी अंडर-14 फुटबॉल टीम में अर्चना चयनित
Thu, 14 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
अर्चना यादव फुटबाल खिलाड़ी
देवरिया। थाना क्षेत्र के कुर्मी पट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अर्चना यादव का चयन यूपी अंडर-14 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। साथ ही अर्चना कर्नाटक में आयोजित होने वाले नेशनल महिला फुटबाल मैच में यूपी की स्टेट टीम की तरफ से प्रतिभाग करेंगी। वह कुर्मी पट्टी खेल मैदान पर फुटबॉल सीखती है।
महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज फुटबॉल टीम के कोच जयकुमार राव ने बताया कि अर्चना का चयन बरेली में आयोजित महिला फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप खेल के दौरान हुआ है। जिसके बाद अर्चना का बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 दिनों तक कैंप चला। अर्चना शुरू से पढ़ाई के साथ साथ फुटबॉल में काफी रुचि लेती हैं। अपने खेल के दम पर फुटबाॅल में अच्छी पहचान बना चुकी हैं। अर्चना ओलीपट्टी की रहने वाली है। अर्चना के चयन पर काॅलेज के प्राचार्य हरेंद्र सिंह, चेयरमैन क्रांति सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, अजीत सिंह आदि ने बधाई दी है।