फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aprijita

लक्ष्य साधकर जीवन में मेहनत करें छात्र: गैंड मास्टर करन

Tue, 26 Nov 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aprijita
अमर उजाला के तरफ से डीएसएस स्कूल में अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने शपथ लिया। - फोटो : DEORIA
‘लक्ष्य साधकर जीवन में मेहनत करें छात्र’
विज्ञापन

डीएसएस में आयोजित हुआ अपराजिता जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ‘अमर उजाला अपराजिता’ जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (डीएसएस) में छात्रों को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। राजस्थान पुलिस और दिल्ली विवि के पूर्व प्रशिक्षक गैंड मास्टर अभय करन ने छात्रों को जानकारियां दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपराजिता की शपथ दिलाई।

पूर्व प्रशिक्षक गैंड मास्टर अभय करन ने आत्मरक्षा का गुर सिखाते हुए छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छात्र पहले अपना गोल तय करें। उसी गोल को साधकर मेहनत करें और सफलता हासिल करें। कैरियर बनाने के निए बाद भी मेहनत को न छोड़े, तभी वह आगे बढे़ंगे। साहित्यकार एवं भोजपुरी के व्यंगकार नर्वदेश्वर पांडेय ने छात्रों को जिंदगी में सफल होने के सूत्र दिए। उन्होंने साइबर क्राइम से छात्रों को सावधान भी किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा ने छात्र जीवन के कुछ पहलुओं को बच्चों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हर किसी में एक न एक खूबी होती है। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान से छात्रों में जागरूकता आ रही है। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में एक भाव पैदा हुआ हैं। अमरेंद्र शाही, राजेश मणि, मीरा गुप्ता आदि ने छात्रों से स्कूल के नियमों व अनुशासन को सख्ती से पालन करने की बात कहीं। समाजसेवी आस्तिक त्रिपाठी ने कहा देवरिया पहली बार अपराजिता के तहत तकरीबन 40 हजार से अधिक छात्र एकत्रित होकर आत्म सुरक्षा के डेमो में शिरकत करेंगे। इस मौके पर अमरेंद्र गुप्ता, नीशू जायसवाल, संजीव श्रीवास्तव, शिवशक्ति गुप्ता, छट्ठू यादव, अमूल त्रिपाठी और अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed