फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Approval granted to increase transformer capacity at 20 locations.

Deoria News: 20 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने काे मंजूरी

Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Approval granted to increase transformer capacity at 20 locations.
- लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

भटनी। नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला, नूरीगंज बाजार, नकहनी चौराहा, हतवा बाजार समेत करीब 20 स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला, नूरीगंज बाजार, नकहनी चौराहा, सिनेमा रोड, केवड़ा और गांधी चौक वार्ड में कम वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया से शिकायत की थी।
विज्ञापन

विधायक के प्रयास से हरिकीर्तन मोहल्ला, नूरीगंज बाजार, हतवा गांव और नकहनी चौराहा पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा सुभाष इंटर कॉलेज के पास 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए, अस्पताल और थाना परिसर में 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए और एकडंगा में 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, भरौली, पयासी, बहादुर यादव कॉलेज, मिश्रौली, सुरजीपुर, नोनापार समेत बीस गांवों भी ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की बात कही जा रही है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर सहित कई गांवों में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है। ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होते ही उन्हें स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed