फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Answers sought on negligence in sanitation

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर मांगा जवाब

Wed, 06 Jul 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 06 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Answers sought on negligence in sanitation
सीडीओ यशु रुस्तगी ने गोबराई गांव का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीडीओ यशु रुस्तगी ने बुधवार को लोहिया ग्राम गोबराई का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों के निर्माण में लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

इससे नाराज सीडीओ ने डीडीओ को सचिव से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है।

गांव की नियमित सफाई नहीं होने पर एडीओ पंचायत को डांटा। उन्होंने रोस्टर बनाकर सफाई कर्मचारियों से नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। रामपुर कारखाना में वर्ष 2015-16 में चयनित लोहिया ग्राम गोबराई का सीडीओ ने हाल जाना। स्वच्छ शौचालय योजना के तहत कुल 98 शौचालय निर्माण के लिए 11.76 लाख रुपये भेजे गए। जांच में पता चला कि महज 30 शौचालय ही पूर्ण हैं। 26 का निर्माण चल रहा है। 42 शौचालयों का निर्माण अभी शुरू ही नहीं कराया गया है।


5.56 लाख रुपये अवशेष है। निर्माण कार्य शुरू न कराने वाले लाभार्थियों की सूची मांगी तो सचिव उपलब्ध नहीं करा सके। सीडीओ ने 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। कई शौचालय मानक के अनुसार नहीं बने थे। सीडीओ ने उन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 19 व्यक्तियों का नाम सूची में है।
विज्ञापन


लेकिन खुली बैठक नहीं कराने पर नाराज हुईं। उन्होंने बीडीओ को खुली बैठक में पात्रों के चयन का निर्देश दिया। इंदिरा आवास पूरा न कराने पर वसूली के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीओ मंशाराम यादव, बीडीओ हरिवंश प्रसाद, राजेश यादव, धीरेंद्र सागर, शंभूशरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed