{"_id":"68c5c129cb7450f45c0927e8","slug":"another-conversion-case-related-to-ss-mall-exposed-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163168-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसएस माॅल से जुड़ा एक और धर्मांतरण का मामला उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसएस माॅल से जुड़ा एक और धर्मांतरण का मामला उजागर
Sun, 14 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एसएस माॅल के मालिक इन दिनों चर्चा में बने हैं। युवती की ओर से धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला शांत नहीं हुआ था कि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने फेसबुक पर एसएस मॉल के मालिक के झांसे में आकर माॅल में काम करने वाले एक दंपती पर मुस्लिम धर्म स्वीकार का आरोप लगाया है।
विधायक ने आधार कार्ड, शपथपत्र समेत दंपती का फोटो भी वायरल किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक शख्स इजी माॅर्ट में काम करता था। गांव वालों के अनुसार, वर्ष 2019 में उसने पत्नी के साथ लखनऊ में जाकर एसएस माॅल के मालिक से संपर्क किया। वहां पर दंपती के आर्थिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए मॉल का मैनेजर बनाने का प्रलोभन एसएस माॅल का मालिक उस्मान गनी ने दिया और ब्रेन वॉश कर धर्मांतरण करा दिया।
शनिवार को सदर विधायक ने अपने फेसबुक वाॅल पर पोस्ट किया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हिंदू दंपती के गरीबी का फायदा उठाकर एसएस मॉल के मालिक ने धर्मांतरण करा दिया था। उसे अपने धर्म में वापसी कराई गई। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।