{"_id":"671d6107b90b4bd9e108df15","slug":"announcement-of-taking-out-tractor-rally-on-november-4-sp-supports-the-movement-deoria-news-c-208-1-deo1004-138541-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार नवंबर को ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान, आंदोलन को सपा का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार नवंबर को ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान, आंदोलन को सपा का समर्थन
Sun, 27 Oct 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया बाईपास एवं सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन व भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में पड़री चौराहे एवं बैतालपुर बरारी मोड़ पर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।
इस दौरान चार नवंबर को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की गई। धरने का सपा के राष्ट्रीय सचिव सुबाष लाल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने भी समर्थन किया।
सुबास लाल श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों के इस बड़े आंदोलन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत जल्द ही आंदोलनकारी किसान प्रतिनिधियों से मिलूंगा। भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि देवरिया बाईपास व सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, किसान बचाओ संघर्ष समिति सलेमपुर द्वारा विगत डेढ़ वर्षों से लगातार आंदोलन किया जा रहा हैं। मगर जिला प्रशासन व शासन द्वारा किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा हैं। उधर बैतालपुर बरारी मोड़ पर किसानों ने अजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना दिया।