{"_id":"63ebca41ecf73ca1ca0c9420","slug":"anniversary-of-martyr-vijay-in-pulwama-deoria-news-c-7-1-53974-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुलवामा में शहीद विजय की चौथी बरसी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पुलवामा में शहीद विजय की चौथी बरसी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Tue, 14 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
भटनी के छपिया जयदेव में शहीद विजय को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी व बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। पुलवामा हमले में शहीद हुए विजय कुमार मौर्य की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके गांव छपिया जयदेव स्थित स्मारक पर पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी शहादत पर लोगों ने गर्व जताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया, नायब तहसीलदार सलेमपुर ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पुलवामा हमला, आतंकी संगठनों की कायराना हरकतों का परिणाम था। उसका जवाब देते हुए सरकार व देश की सेना ने अपने तरीके से बदला लेकर विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस देश के कण-कण में राष्ट्र के प्रति प्रेम बसता है।
यहां के युवा हर सुबह सेना में भर्ती होने के सपने के साथ जागता है। देवरिया जनपद का नाम शहीद विजय मौर्य ने बलिदान देकर बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शहीद विजय मौर्य के बलिदान से यहां के युवाओं को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह ने कहा कि देश प्रेम पर यहां की महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग आजादी की लड़ाई से ही अपने प्राणों की आहुति देते रहे हैं। शहीद के पिता रमायन सिंह मौर्य की हर समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर रहता है। छपिया जयदेव को शहीद विजय कुमार मौर्य ने अपनी शहादत से अमर कर दिया है। इस दौरान पिता रामायण मौर्य, पत्नी विजय लक्ष्मी, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश मौर्य, राजन सिंह, विन्देश कुशवाहा, कैलाश यादव, नवल किशोर मिश्र, बृजेश कुशवाहा, दीपू मिश्र, रामअवतार कुशवाहा, एसओ संतोष कुमार सिंह आदि ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पिता की प्रतिमा को एक टक निहारती रही आराध्या
भटनी। शहीद पिता को श्रद्धांजलि देने मां के साथ पहुंची आराध्या उनकी प्रतिमा का एक टक निहार रही थी। यह नजारा देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। श्रद्धांजलि देने के बाद लौटने पर आराध्या को विधायक ने गोद में लेकर घंटों दुलार किया। आराध्या ने भी विधायक से घुलमिल कर बातें करती रही। अवसर पर शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी, भाई अशोक मौर्य और भाभी दुर्गावती देवी की आंखें भी नम थीं।
विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों ने पुलवामा में शहीदों को याद किया
भटनी। नगर व देहात क्षेत्रों में मंगलवार को पुलवामा में शहीद 40 जवानों को याद किया गया। शिक्षकों, छात्रों व लोगों ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर उन्हें अमर बतादा। नगर स्थित केके पब्लिक एकेडमी में छात्रों ने पुलवामा की घटना को कायराना बताया। उन्होंने भारत की सेना पर गर्व जताते हुए सेना में जाने की इच्छा जताई।