फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ann mahotsav on thursday, arrangements completed

अन्न महोत्सव आज, कार्डधारकों को बैग में जनप्रतिनिधि बांटेंगे निशुल्क राशन

Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ann mahotsav on thursday, arrangements completed
अन्न महोत्सव आज, कार्डधारकों को बैग में जनप्रतिनिधि बांटेंगे निशुल्क राशन
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में अन्न महोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को राज्य सरकार से उपलब्ध कराए गए बैग में निशुल्क राशन दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण होगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर दुकान के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लाक को सेक्टर के रूप में निर्धारित करते हुए संबंधित बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अलावा एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जो भ्रमणशील रहेंगे। वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करना होगा। आयोजन को उत्सव का रूप दिए जाने के लिए राशन की दुकानों को सजाया जाएगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सजीव प्रसारण के लिए टीवी की व्यवस्था भी रहेगी। विकास खंड तरकुलवां की ग्राम पंचायत नरायणपुर, देसही देवरिया की ग्राम पंचायत पिपरा मदन गोपाल एवं बैतालपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर भिस्वा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी राशन की दुकानों पर होगी पुलिस की नजर
देवरिया। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभी राशन की दुकानों पर पुलिस की खास नजर होगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए प्रत्येक दुकानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इनके साथ ही ग्राम प्रहरी और होमगार्ड जवान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले अन्न मोहत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने दिया है। जिले के 1463 राशन की दुकानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो पुलिसकर्मियों दो दुकानों पर पेट्रोलिंग करेंगे। जबकि सभी दुकानों पर एक चौकीदार और होमगार्ड के जवानों कार्यक्रम की समाप्ति तक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल का फोटो भी क्षेत्र के थाना प्रभारी के मोबाइल वाटसएप भेजेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सभी थाना प्रभारियों को आला अफसरों ने निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक दुकानों पर पहुंचने का प्रयास करें। अन्न महोत्सव में पहुंचने वाले ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed