{"_id":"629f9c1565d325068f015413","slug":"ankush-and-tunnoo-sellected-for-weight-lifting-sai-hostel-deoria-news-gkp439566196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुश और टुन्नू प्रजापति साई के भारोत्तोलन छात्रावास में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुश और टुन्नू प्रजापति साई के भारोत्तोलन छात्रावास में चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकुश और टुन्नू प्रजापति साई के भारोत्तोलन छात्रावास में चयनित
देवरिया। उत्तराखंड के काशीपुर में स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के खेल छात्रावास के लिए जिले के दो भारोत्तोलन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पांच व छह अप्रैल को इन्होंने ट्रायल दिया था। फाइनल रूप से घोषित चयन सूची में इनका नाम आते ही स्टेडियम के भारोत्तोलन से जुड़े खिलाडियों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।
बरियापुर के टुन्नू प्रजापति पुत्र रामप्रीत एवं अंकुुश कुमार यादव पुत्र दिलीप यादव निवासी घांटी धर्मखोर, भटनी रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित भारोत्तोलन के प्रशिक्षणार्थी हैं। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एवं भारोत्तोलन के प्रशिक्षक रवि कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी विगत दो वर्ष से यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। टुन्नू का चयन 63 किलो भार वर्ग में एवं अंकुश 73 किलो भार वर्ग में साई हॉस्टल काशीपुर में चयनित हुए हैं। यह दोनो वहां नियमित रुप से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और इनके रहने-खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी। इनके चयन पर प्रशिक्षक गिरीश सिंह, पवन कुमार, अमित कुमार पांडेय, शकील अहमद, शालिनी शर्मा के अलावा लिपिक अशोक सिंह, कादिर आलम, सुरेश कुमार आदि ने खुशी जताई।