{"_id":"662193fe99faf40dc80391f4","slug":"animals-caught-in-truck-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-123682-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मवेशी लदा ट्रक पकड़ा, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मवेशी लदा ट्रक पकड़ा, एक हिरासत में
Fri, 19 Apr 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बरहज के कपरवार में पकड़े गए गोवंश लदे ट्रक से कान्हा हाउस पहुंचाते कर्मी संवाद
फोटो समाचार
पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जा रहे थे तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र की कपरवार चौकी पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक ट्रक पकड़ा। इसमें 25 मवेशी लदे हुए थे। पुलिस ने पशुओं को कान्हा हाउस में शिफ्ट कराया। जबकि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पशु तस्कर पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जा रहे थे।
मुखबिर ने सुबह फाेन पर पुलिस को पशुओें से लदा ट्रक रामजानकी मार्ग से कपरवार के रास्ते ले जाए जाने की सूचना दी। जानकारी होने और इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र हमराहियों के साथ घेराबंदी कर लिए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बड़हलगंज की ओर से उग्रसेन सेतु के रास्ते एक ट्रक आते देखा गया। नजदीक आने पर पुलिस ने बैरीकेड आदि के जरिए उसे घेर लिया। गाड़ी घिरते देखकर ट्रक चालक और उसमें सवार दो अन्य लोग गाड़ी छोड़ कर भागने लगे। मार्निंग वाक पर टहलने निकले लोग पुलिस के साथ दौड़ पड़े। भाग रहे लोगों में से पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया।
ट्रक की तलाशी लेने पर नौ गायें और 16 बछड़े बरामद हुए। इन्हें ट्रक में ठूंसा गया था। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।