फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry women bank workers hostage

नाराज महिलाओं ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाया

Tue, 29 Nov 2016 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 29 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Angry women bank workers hostage
रामलक्षन में बैंक पर रुपये के इंतजार में बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
रामलक्षन/रुद्रपुर। नकदी संकट को लेकर सड़कों पर रोज बवाल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रामलक्षन में महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।  उन्होंने रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग जाम कर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं रुद्रपुर में बैंकों से रुपया नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। सोमवार की रात रामलक्षन के पूर्वांचल बैंक पर महिलाएं लाइन में लगी थी। सुबह दस बजे बैंक खुलने पर कर्मचारी बैंक में रुपया नहीं होने का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन


नोटिस देखते ही लाइन में लगी महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बैंक का शटर गिराकर ताला लगा दिया। बैंक कर्मियों को बंधक बनाने के बाद सड़क पर उतरी महिलाएं नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों पर कमीशन लेकर कुछ लोगों को रुपये देने का आरोप लगाया। बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस के  हस्तक्षेप करने के बाद बैंक का शटर खुला। नगर के सेंट्रल बैंक पर लाइन में लगी दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। महिलाओं को मारपीट करता देख अफरातफरी मच गई। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। यूनियन बैंक पर दोपहर बाद रुपया नहीं मिला। नगर के एटीएम से दिन में तीन बजे के रुपया मिला। बैंकों से रुपया लेने के लिए लोग रात से ही लाइन में लग जा रहे हैं। नकदी संकट को लेकर जगह-जगह बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। बाजारों में दुकानें खुली रही, पर ग्राहक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed