{"_id":"57a8c2584f1c1b1762ee46fd","slug":"angry-performed-by-cardholders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज कार्डधारकों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज कार्डधारकों ने प्रदर्शन किया
देवरिया
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। कोटेदार पर राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्डधारकों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोटेदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
वीर सिंहपुर गांव के राशन कार्डधारक कोटेदार की मनमानी से आजिज आ चुके हैं। सोमवार को आदर्श व्यवस्था पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में नाराज कार्डधारक एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। लेकिन एसडीएम से मुलाकात नहीं होने पर उनके स्टेनो को अपनी मांगों का मांगपत्र दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोटेदार सुचारु रूप से राशन कार्डधारकों को नहीं देता है।
पिछले माह का राशन कार्डधारक बेच दिया है और राशन मांगने पर बदसलूकी कर रहा है। पात्र गृहस्थी की जो सूची जारी हुई है। उसमें अधिकांश गांव के गरीबों का नाम गायब है। इसकी वजह से पात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने उक्त मामले की जांच करा कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभापति शुक्ल, कोमल प्रसाद, शंकर भगत, नंदू, रामस्नेही, रामसमुख पटेल आदि मौजूद रहे।