फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry contract workers boycott work

Deoria News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज ठेका कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 06 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Angry contract workers boycott work
आटउ सोर्सिंग कर्मियों से बात करते प्राचार्य-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दो महीने का मानदेय नहीं मिलने से नाराज आउट सोर्सिंग (ठेका) नर्सों और एमपीडब्लू (मल्टीपरपज वर्कर) ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं।
रजिस्ट्रेशन, बिलिंग, एक्स-रे सहित ओपीडी कार्य ठप गया। इससे अस्पताल का कार्य अस्त-व्यस्त हो गया। कर्मचारी प्राचार्य को बुलाने पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे प्राचार्य ने कंपनी से बात की और रक्षाबंधन से पहले बकाया मानदेय के भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद कार्य शुरू हुआ। इसी बीच दोपहर में एक महीने का मानदेय कर्मियों के खाते आ गया। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग कर्मियों की तैनाती गई है। इसमें करीब ढाई सौ कर्मी हैं। इनमें 55 नर्सें के अलावा एमपीडब्लू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मियों का दो महीने का मानदेय बकाया था। इससे कर्मचारी परेशान थे। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने पर भुगतान नहीं होने से कर्मी नाराज हो गए। बुधवार को सुबह कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास पहुंचे और कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। पर्ची काउंटर बंद होने से कतार में खड़े मरीज परेशान हो गए।

अधिकारियों के पहुंचने में देरी से नर्सें व कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ रही थी। जानकारी आउट सोर्सिंग के नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को हुई।
कर्मचारियों को समझाने की कोशिश होने लगी, लेकिन वह प्राचार्य के आने पर अड़े थे। सूचना मिलने पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल व डॉ. अजीत पाल, डॉ. प्रदीप गुप्ता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed