फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   angesh or brajesh

Deoria News: भटनी में बृजेश उर्फ पतरू तो भागलपुर में बन गया अंगेश

Tue, 28 Feb 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
angesh or brajesh
भटनी का बृजेश उर्फ पतरु व भागलपुर का अंगेश
मईल के मुरासों गांव में सर्पदंश से मौत के नदी में बहाए गए युवक के 15 वर्ष बाद घर लौटने का मामला
विज्ञापन


....

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर/भटनी। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो टोला मुरासों में 15 वर्ष बाद घर लौटा युवक छह महीने से भटनी के पिपरा देवराज गांव में था। पिपरा देवराज में वह इसी तरह की कहानी बताकर बृजेश उर्फ पतरू के नाम पर रह रहा था।
शुक्रवार की सुबह वह कमाने जाने की बात कह कर घर से निकला और मुरासों गांव में सर्पदंश के बाद बहाए जाने की कहानी बताकर अंगेश यादव बन गया। पकड़े जाने पर युवक ने पिपरा देवराज गांव के रहने वाले शख्स पर जमीन के लिए वारिस बनकर रहने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, अब भी दोनों परिजन युवक को अपना वारिस बता रहे हैं। मुरासों में जहां परिजन सर्पदंश के बाद घर लौटे युवक को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं, पिपरा देवराज गांव में परिजनों ने थाने में शिकायत कर बेटे को लौटाने की गुहार लगाई है। वे डीएनए टेस्ट कराने की बात भी कह रहे हैं। ऐसे में युवक बृजेश उर्फ पतररू है या अंगेश सवाल बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के मुरासों गांव में रविवार को एक युवक रामसुमेर यादव के घर पहुंचा और अपने आप को उनका बेटा बताया। परिजन बहुत खुश हुए और उसको हाथोंहाथ ले लिए। पूछने पर पिता रामसुमेर ने बताया कि 15 साल पूर्व उनके दस वर्षीय बेटे अंगेश की मौत सर्पदंश से हो गई थी। झाड़फूंक कराई लेकिन कोई फायदा नहीं होने पर मान्यता के अनुसार केले के तने के साथ नदी में प्रवाहित कर दिया।
वहीं, अंगेश ने बताया कि वह पटना के पास एक गांव में बंजारों के साथ था। बंजारे उसे पहरे में रखते थे। वह भाग न जाए, इसके लिए मारते-पीटते थे। सपेरे अमन माली के जरिये पता चला कि वह उसे झाड़फूंक कर पाला है। वह हरियाणा के यमुनानगर पहुंचा और एक जमींदार के वहां नौकरी करने लगा। उसके अनुसार यहां भी उसे यातनाएं दी गईं। फिर वह एक ट्रक ड्राइवर के साथ बेल्थरा पहुंचा। इसके बाद लोगों की मदद से मुरासों पहुंच गया।

इधर, भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी देवनंदन का 15 वर्षीय बेटा बृजेश उर्फ पतरू 18 साल पूर्व एक रिश्तेदार के साथ कमाने गया, लेकिन नहीं लौटा। पिछले साल अक्तूबर में दशहरा मेले के आसपास बृजेश घर पहुंचा और अपना परिचय खोया हुआ बेटा बताकर हरियाणा वाली कहानी बताई।
एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि युवक सही बोल रहा है या झूठ। यह तो जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल, पुलिस की उसपर नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed