फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angered by teasing, young man threw inflammable substance at two teenagers

Deoria News: चिढ़ाने से नाराज युवक ने दो किशोरों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Angered by teasing, young man threw inflammable substance at two teenagers
रुद्रपुर। नगर के जामुनी चौराहे पर रविवार की शाम दो किशोरों पर एक सफाईकर्मी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे किशोरों के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। दोनों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। घटना के पीछे सफाईकर्मी को पागल कह कर चिढ़ाना वजह बताई जा रही है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार की दोपहर तक घटना के संबंध में पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया था। कस्बे में एक युवक घूमता है। यह अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है। लोगों के घरों में सफाई का काम करता है। वह अक्सर अस्पताल परिसर की सफाई भी करता रहता है। बाजार में लोगों के चिढ़ाने पर वह ईंट पत्थर चलाने लगता है। जामुनी चौराहा स्थित दुकानदारों के अनुसार रविवार की शाम नगर के टेढ़ा स्थान और पकड़ी वार्ड के दो किशोर उसे चिढ़ाने लगे। जिससे नाराज होकर युवक ने उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उनके हाथ के कुछ हिस्सा झुलस गया। बताया जा रहा है आरोपी युवक किसी के घर से सफाई कर लौट रहा था और उसके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ (बैटरी में डाले जाने वाला डिस्टिल्ड वॉटर) मौजूद था। दुकानदारों ने किशोरों को उपचार कराने को अस्पताल भेजा। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि दोनों किशोरों की हालत ठीक है। चिंताजनक कोई स्थिति नहीं है। कुछ ज्वलनशील पदार्थ से झुलसना प्रतीत हुआ। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपी नगर के गोला वार्ड निवासी युवक है। कुछ मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बारे में थाने में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed