फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anger erupts due to the arbitrariness of gas agencies

Deoria News: गैस एजेंसियों की मनमानी, फूटा गुस्सा

Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts due to the arbitrariness of gas agencies
सलेमपुर। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में अनियमितता और गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी के खिलाफ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि सलेमपुर और आसपास के इलाकों में गैस सिलिंडर खुलेआम 2000 से 2500 रुपये तक ब्लैक किया जा रहा है। वहीं, कई गैस एजेंसियों पर यह भी आरोप है कि बिना वास्तविक आपूर्ति किए ही उपभोक्ताओं के नाम पर डिलीवरी दिखा दी जाती है, जिससे आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि अधिकांश गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी सुविधा लगभग बंद कर दी है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता ने कहा कि गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी चरम पर है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed