फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anarchists accused of vandalism at Panchayat Bhawan and Chhath Ghat

Deoria News: अराजकतत्वों पर पंचायत भवन और छठ घाट पर तोड़फोड़ का आरोप

Sun, 14 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anarchists accused of vandalism at Panchayat Bhawan and Chhath Ghat
महुई श्रीकांत गांव में अराजकतत्वों ने पंचायत भवन का तोड़ा गेट,
खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव का मामला, प्रधान ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात में पंचायत भवन, छठ घाट और आरआरसी सेंटर में तोड़फोड़ की। इससे ग्राम पंचायत में राजस्व की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। ग्राम प्रधान विनोद यादव ने पुलिस से कार्रवाई के लिए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि विकास खंड भलुअनी के ग्राम पंचायत महुई श्रीकांत गांव में अराजक तत्वों का बोलबाला है। अराजक तत्वों ने गांव में ग्राम पंचायत की संपत्तियों की भारी क्षति पहुंचाई है। ग्राम प्रधान विनोद यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने पंचायत भवन के गेट का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की। दीवार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके अलावा शौचालय भवन का पाइप, छठ घाट पर लगे कीमती बेंच और आरआरसी सेंटर में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन

भूमिगत नाली के चेंबर में बोरी में मिट्टी भर कर जाम कर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने शनिवार को थाने में प्रार्थनापत्र देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सरगर्मी से अराजक तत्वों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर अराजक तत्वों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed