फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ananya will participate asian volley bal woman championship

एशियन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खेलेगी रुद्रपुर की बेटी

Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ananya will participate asian volley bal woman championship
एशियन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खेलेगी रुद्रपुर की बेटी
विज्ञापन

रुद्रपुर। वॉलीबॉल सनसनी अनन्या राय का सीनियर महिला वॉलीबॉल टीम में चयन हो गया है। वह 29 अगस्त से फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने जा रही एशियन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर में एक अगस्त से कैंप लग रहा है।

रुद्रपुर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज सरांव के अध्यापक राजेश राय की बेटी अनन्या राय सात सालों से वॉलीबॉल में देश-विदेश में धूम मचा रही है। देश की बेस्ट अटैकर अनन्या का चयन पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल टीम में हुआ है। भारतीय डाक सेवा में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात अनन्या वॉलीबॉल के यूथ एशियन, जूनियर एशियन और ब्रिक्स गेम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। वीरबहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर उसने साई हॉस्टल लखनऊ में वॉलीबॉल की बारीकियों को सीखा। उसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। देवरिया जिले की वॉलीबॉल सनसनी ने अंतर विश्वविद्यालयी वॉलीबॉल नेशनल प्रतियोगिता में अपने दम पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय को चैंपियन बनाया। इससे पहले अनन्या ने 2014 में यूथ एशियन चैंपियनशिप 2016 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता बैंकाक में इंडिया की ओर से खेली। वर्ष 2017 में चाइना में आयोजित ब्रिक्स चैपियनशिप में अनन्या ने अपने शानदार अटैक के दम पर चीन में धूम मचा दिया। वर्ष 2019-20 में भारतीय डाक विभाग की कलकत्ता की टीम को बंगाल चैंपियन बनाने में अनन्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनन्या के शानदार प्रदर्शन से डाक विभाग की कलकत्ता की टीम पहली बार बंगाल चैंपियन बनी। अनन्या का चयन महिलाओं की सीनियर नेशनल टीम में होने से रुद्रपुर में खुशी की लहर है। इस सफलता पर लोग उसे सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed