फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman found hang

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
an woman found hang
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

पिता ने थाने में दी तहरीर, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा : प्रभारी निरीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। थाना क्षेत्र के सरकड़ा गांव में बुधवार को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता एक नव विवाहिता का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर पहुंचे नव विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जांच में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहा निवासी मुरली गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी चंदा (20) की शादी सरकड़ा गांव निवासी संदीप के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। चंदा के ससुराल वाले अक्सर दहेज में टीवी, फ्रिज, कूलर, वासिंग मशीन की मांग करते थे। इसका विरोध जब चंदा करती थी तो उसकी पिटाई करते थे। इसको लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार को हुई बातचीत में वह अपनी मां से इन मांगों के बारे में फोन पर बताई। इससे नाराज उसके पति और सास-ससुर ने उसकी हत्या कर शव को रोशन दान से फंदे से लटका दिया। बुधवार सुबह करीब 3 बजे फोन कर हमारे समधी ददन ने सूचना दी कि आप की बेटी की तबीयत बहुत खराब है। जल्द घर पहुंचिए। इस पर हमने अस्पताल लाने की बात कही। विलंब होने पर जब बेटी के घर पहुंचा तो कमरा बाहर से बंद था और उसका शव रोशन दान में लगे फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदा के पिता मुरली गोंड ने पति, सास- ससुर सहित तीन के खिलाफ बेटी की हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर जान दी
तरकुलवा के बंजरिया बाजार का रहने वाला था धनंजय
परिवारवालों ने कर दिया दाह-संस्कार, पुलिस को खबर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात नदी किनारे गूलर के पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवालों ने शव का दाह-संस्कार कर दिया। पुलिस इस बात से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
बंजरिया बाजार निवासी धनंजय (35) मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर ही वह घर से निकला और लौटकर नहीं आया। परिवारवालों ने उसे इधर-उधर खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव से कुछ दूरी नदी किनारे उसकी लाश गुलर के पेड़ में गमछा के फंदे से लटकी मिली। बुधवार की सुबह गांव के लोग उधर गए और शव देेखकर शोर मचाए। कुछ देर बाद ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले गांव के लोगों के सहयोग से शव नीचे उतारे और बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह-संस्कार कर दिया। धनंजय की दो बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस बाबत तरकुलवा थाने के प्रभारी निरीक्षण प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। परिवारवाले या गांववाले सूचना नहीं दिए हैं। पता कराकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो समाचार
पोखरी में मिला युवक का शव
ट्यूबवेल के नाले के पास मिली बाइक, मंगलवार की शाम पी थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भैया बिजौली गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद (35) पुत्र रामनाथ का शव पोखरी से बरामद हुआ। जबकि उसकी बाइक पोखरी के निकट ट्यूबवेल के नाले के पास मिली। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम शराब का उसने शराब पी थी। इसको लेकर घरवालों से नोकझोंक हुई। इसके बाद ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकल गया। वीरेंद्र का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
भैया बिजौली गांव निवासी रामनाथ की पांच संतानों में वीरेंद्र तीसरे नंबर का था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर ट्यूबवेल के नाले के निकट कुछ लोगों ने उसकी बाइक देखी। जानकारी होने पर आसपास और परिवार के लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, चौकी इंचार्ज ओपी सिंह पहुंच गए। लोग वीरेंद्र की तलाश में जुट गए। शक के आधार पर लोगों ने पोखरी खंगालना शुरू किया। काफी जद्दोजहद के बाद शव पोखरी से बरामद किया जा सका। वीरेंद्र की मौत से मां मंगला देवी और पत्नी रंभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पिता और भाई सीआरपीएफ जवान राजेश, राकेश, सुनील शराब के धंधेबाजों को कोस रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ उग्र थे ग्रामीण
बरहज। क्षेत्र के भैया बिजौली गांव में पोखरी से वीरेंद्र का शव मिला। मंगलवार को वह शराब के नशे में पाया गया था। गांव के लोगों का आरोप था कि अगल-बगल के गांवों में खुलेआम कच्ची शराब बेची जाती है। लोगों का यह भी कहना था कि दो दिन पूर्व कच्ची शराब पीने से एक मजदूर की भी मौत हो गई थी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed