फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman died in miserable conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
an woman died in miserable conditions
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
पति और सास से पुलिस कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि मामूली बात पर पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जबकि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके सास व पति को थाने लाकर पूछताछ की।

बघौचघाट थाना क्षेत्र के आराजी गांव निवासी मैनेजर यादव ने पुत्री नीतू यादव की शादी रामपुर कारखाना के मठिया खुर्द निवासी राजन यादव से वर्ष 2014 में की थी। विवाह के दो वर्ष बाद वर्ष 2016 में गवना हुआ था। नीतू के पति राजन का कहना है कि वह दो बच्चियों शिवांगी (3) और छोटी (डेढ़) तथा पत्नी के साथ कमरे में सोया था। सुबह में वह फ्रेश होने के लिए वॉशरूम की तरफ गई थी। जब देर तक नहीं लौटी तो उसने पत्नी को ढूंढना शुरू किया। घर के पूजा कक्ष में नीतू फंदे से लटककर जान देने की कोशिश कर रही थी। राजन के मुताबिक उसने आनन-फानन फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान जानकारी मिलने पर नीतू के पिता मैनेजर यादव समेत अन्य परिजन गांव पहुंच गए। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने नीतू की हत्या कर फंदे से लटका दिया होगा। मौके पर पहुंचे एसओ ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed