फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman cut by train

Deoria News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, परिजनों ने बताया मानसिक रोगी

Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
an woman cut by train
पारिवारिक कलह में जान देने की चल रही चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सिसवा रेलवे ढाला के पास बृहस्पतिवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। महिला बरडीहा गांव की रहने वाली है। परिजनों की मानें तो उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
भटनी क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी भगवानी देवी (54) बीमार रहती थींं। उनका इलाज गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार, वह बृहस्पतिवार की रात घर से अचानक लापता हो गईं। जानकारी पर परिजन खोजबीन करने लगे। तभी आधी रात को करीब साढ़े बारह बजे पुलिस से महिला के ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंच कर पति विक्रम चौरसिया ने शव का शिनाख्त की।
विज्ञापन

वहीं, चर्चा है कि महिला ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर आत्महत्या की है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed