{"_id":"65d258ba93874b748002a787","slug":"an-woman-body-found-in-wheat-crop-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119672-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रात भर खोजती रही पुलिस, सुबह गेहूं के खेत में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रात भर खोजती रही पुलिस, सुबह गेहूं के खेत में मिला महिला का शव
Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
मनसा देवी की फाइल फोट़ो
फोटो-- -
मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के विरुद्ध हत्या का दर्ज किया केस
घटना बनकटा थाना के ग्राम रुस्तम बहियारी के खंडवा टोला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम रुस्तम बहियारी खंडवा टोला में गेहूं के खेत में रविवार सुबह 31 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। आरोप है कि पति की प्रताड़ना से महिला आजिज आ चुकी थी। उसकी मौत के बाद उसका पति शव को ठिकाने लगा रहा था। इसी दौरान किसी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस मौके पर पति और पत्नी दोनों घर में नहीं मिले। पुलिस पूरी रात गांव के लोगों के साथ पत्नी की तलाश करती रही और सुबह उसका शव गेहूं के खेत में मिला। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
लार थाना के ग्राम ठाकुर गौरी निवासी रमाकांत यादव ने 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मनसा यादव की शादी बनकटा थाना के ग्राम रुस्तम बहियारी के खंडवा टोला निवासी सत्येंद्र यादव से की थी। मनसा के मायके वालों ने पति सत्येंद्र यादव पर आरोप लगाया है। कहा है कि वह रात में शराब के नशे में घर आया। पत्नी को मारने-पीटने लगा। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार वाले मिलकर रात में ही दाह संस्कार करने के लिए ले जाने लगे। इसी बीच गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस आते देखकर पति व उसके परिवार वाले शव तथा जलाने के लिए ले जाने वाली लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस रात भर शव की तलाश करती रही। सुबह खड़वा टोला के मुर्गी फार्म के पास गेहूं के खेत में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मनसा के चाचा श्रीकांत यादव निवासी ग्राम ठाकुर गौरी थाना लार की नामजद तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
सीओ एसपी सिंह ने बताया कि छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लगेगा। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
शराब की तस्करी ने परिवार को किया बर्बाद
सोहनपुर। शराब की तस्करी ने ग्राम रुस्तम बहियारी के खंडवा टोला निवासी सत्येंद्र यादव के परिवार को बर्बाद कर के रख दिया है। तीन बच्चों की मां की मौत हो गई, जबकि उसका पिता जेल जाएगा। मनसा देवी तीन बच्चों की मां थी। बड़ी बेटी मुस्कान (7), उससे छोटी दिव्यांश (5) तथा एक दुधमुंहा पुत्र (2) है। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया बचपन में ही उठ गया। पति सत्येंद्र यादव शराब का बड़ा तस्कर और अपराधी बताया जाता है। उसके विरुद्ध बनकटा, बिहार के गुठनी, मैरवा, सिवान थाने में कई केस शराब तस्करी के दर्ज हैं। वह हत्या के प्रयास के मुकदमे में कुछ दिन पहले जमानत पर घर आया है। वह अक्सर शराब के नशे में घर आता और पत्नी को बात-बात पर मारता-पीटता रहता था। पत्नी मनसा देवी तंग आकर कुछ दिनों के लिए मायके चली जाती थीं और कुछ दिनों के बाद वापस चली आती थीं। वह हाल ही में घर आई थीं। रात में किसी बात को लेकर सत्येंद्र और मनसा देवी में विवाद हो गया। पत्नी की मौत हो गई। अब पूरे परिवार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो गया है।