{"_id":"5762e2044f1c1bca3811bd27","slug":"an-hour-s-rain-city-water-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश, शहर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश, शहर पानी-पानी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
हल्की बरसात में एक खाली जमीन में लगे बरसात के पानी में बच्चो ने मौज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। सिविल लाइंस समेत तमाम सड़कों पर जल जमाव हो गया। शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया था। वहीं, बारिश के पानी में बच्चों ने खूब मस्ती की।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक हुई बारिश से शहर में जल जमाव की स्थिति हो गई। एसपी कार्यालय के पास तो पूरा सड़क पानी से डूब गया था। वहीं मुंसिफ कॉलोनी की सड़क पर पानी ही पानी था। न्यू कॉलोनी नेहरूनगर, रामगुलाम टोला, सिंधी मिल कॉलोनी, साकेतनगर, देवरिया खास, उमानगर, देवरिया रामनाथ, इंदिरानगर आदि मोहल्लो में पानी भर गया था। इस पानी को निकलने में घंटो का समय लग गया। वहीं कुछ जगहों पर पानी जमा हुआ है। रामगुलाम टोला में हुए बारिश के पानी से हुए जलजमाव में बच्चे मस्ती कर रहे थे।
सीसी रोड पर बड़े-बड़े गढ्ढे पानी से भरे हुए थे। इस सड़क पर लोगों का चलना कठिन हो गया है। सिविल लाइंस के दोनों तरफ नाले भर गए। राहगीर दुुकान, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप आदि जगहों पर छिप गए थे। बारिश बंद होने के बाद लोग अपने गंतब्य के लिए रवाना हुए। सड़कों पर जलजमाव की वजह से आने-जाने वालों को दिक्कत हुई।