फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An FIR has been filed against the accused for attempt to murder.

Deoria News: मारपीट के आरोपियों पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the accused for attempt to murder.
भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम हत्या के प्रयास के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर मंगलवार को हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। वही मारपीट में घायल युवक का इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


भटनी के नोनापार गांव में भृगुराशन यादव और मन्नू यादव के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मन्नू यादव पक्ष के जितेंद्र यादव (45) को गम्भीर चोट लग गई। मामले में जितेंद्र की पत्नी विद्यावती देवी की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने भृगुराशन पक्ष के राहुल यादव और मिथिलेश यादव पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज किया, तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि दोनों आरोपी भाटपाररानी मार्ग से कहीं भागने के फिराक में है। एसओ सुशील कुमार हमराहियों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही घायल जितेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में जितेंद्र के ब्रेन का ऑपरेशन हुआ है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि नोनापार गांव में जमीन विवाद में जितेंद्र यादव को गम्भीर चोट लगी थी। पत्नी की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed